ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Darbhanga News: कमरे में फंदे से लटका मिला BPSC शिक्षिका का शव, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात

DARBHANGA: दरभंगा में एक बीपीएससी पास शिक्षिका का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें खुदकुशी करने की बात लिखी ग

Darbhanga News: कमरे में फंदे से लटका मिला BPSC शिक्षिका का शव, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में एक बीपीएससी पास शिक्षिका का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें खुदकुशी करने की बात लिखी गई है। घटना तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सुघराईन गांव की है।


मृतक शिक्षिका की पहचान गोपालगंज की रहने वाली निक्की कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निक्की कुमार कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विध्यालय सुघराइन में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात थी। रविवार का निक्की का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकते हुए पाया गया।


मकान मालिक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्तल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि, “मैं अपनी मर्जी से अपनी जान ले रही हूं, मुझे माफ कर देना मां”।


फिलहाल इस बात की स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है कि शिक्षिका ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया हालांकि पूरे मामले पर हेडमास्टर ओजेर आलम ने बताया है कि निक्की को छुट्टी चाहिए थी लेकिन दूसरे शिक्षक के छुट्टी पर होने के कारण 9 अक्टूबर के बाद छुट्टी पर जाने की बात कही थी। उधर, शिक्षिका की मौत को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही है। आसपास के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।