ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! घर में सो रहे कारोबारी की मां और बेटे को मौत के घाट उतारा, डबल मर्डर से सनसनी

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक कारोबारी की मां और बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। शनिवार की देर रात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! घर में सो रहे कारोबारी की मां और बेटे को मौत के घाट उतारा, डबल मर्डर से सनसनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक कारोबारी की मां और बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। शनिवार की देर रात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से वार कर दादी और पोते की हत्या कर दी। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव की है। डबल मर्डर की इस घटना से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान सोनवा गांव निवासी ईंट भट्टा कारोबारी दिलीप सिंह की 75 वर्षीय मां तारा देवी और उनके 15 वर्षीय बेटे आदर्श के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दिलीप सिंह गांव में ही रहकर ईंट भट्ठा का कारोबार करते हैं। दिलीप सिंह शनिवार की शाम अपनी बीमार मामी को देखने के लिए समस्तीपुर स्थित अपने ननीहाल चले गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए देर रात बदमाश घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए और कमरे में सो रहे दादी-पोते की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।


रविवार की सुबह दिलीप सिंह के छोटे भाई तेज नारायण सिंह बथान से घर लौटे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी आवाज देने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इस दौरान गांव का ही एक युवक किसी तरह से घर के अंदर घुसा और दरवाजा खोला तो दादी-पोते का खून से सना शव देखकर सभी दंग रह गए। दोनों दादी-पोते के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर बिरौल एसडीपीओ समेत पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने इश मामले में पड़ोस के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उधर, एक ही परिवार को दो लोगों की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।