ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

दहेज के लिए विवाहिता का मर्डर, ससुराल वालों ने कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया

VAISHALI : वैशाली जिले में एक बार फिर विवाहिता दहेज दानवों की हत्थे चढ़ गई. मामला गोरौल थाना स्थित वभनटोली गांव का है जहां ससुराल वालों ने विवाहिता को कुर्सी से बांधकर केरोसिन डालकर

दहेज के लिए विवाहिता का मर्डर, ससुराल वालों ने कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली जिले में एक बार फिर विवाहिता दहेज दानवों की हत्थे चढ़ गई. मामला गोरौल थाना स्थित वभनटोली गांव का है जहां ससुराल वालों ने विवाहिता को कुर्सी से बांधकर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान 30 वर्षीय खुशबू देवी के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि खुशबू देवी ने पहले पति की मौत के बाद तीन साल पहले सोनू कुमार से दूसरी शादी की थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले उसपर मायके से अक्सर पैसा मांगकर लाने का दबाव बनाते थे. और जब खुशबू के घर वाले पैसा नहीं दे पाए तो ससुराल वालों ने उसे जिंदा जलाकर मार दिया. 


मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी लोग मौक से फरार बताये जा रहे हैं. 

टैग्स