ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

Cyber Crime: साइबर क्रिमिनल्स हो जाएं सावधान! CBI चला रही 'ऑपरेशन चक्र V', बिहार पुलिस ने भी बनाया स्पेशल प्लान

CBI Special Operation Chakra V: सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र V की शुरुआत की है, जो अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ है।

CBI Special Operation Chakra V
साइबर क्रिमिनल्स हो जाएं सावधान! CBI चला रही 'ऑपरेशन चक्र V', बिहार पुलिस ने भी बनाया स्पेशल प्लान
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

CBI Special Operation Chakra V: देश में साइबर अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ठगी से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक के कई मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देशभर में अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने ऑपरेशन चक्र V की शुरुआत की है। यह ऑपरेशन गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर शुरू किया गया है।


वहीं बिहार में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए बिहार पुलिस एडीजी (ADG) एसटीएफ (STF) कुंदन कृष्णन ने भी इसे अच्छी पहल बताया है। ऑपरेशन चक्र V के तहत, सीबीआई ने सबसे पहले राजस्थान सरकार के अनुरोध पर साइबर पुलिस स्टेशन झुंझुनू में दर्ज एक डिजिटल गिरफ्तारी का मामला अपने हाथ में लिया है। सीबीआई के अनुसार, इस केस में पीड़ित को साइबर अपराधियों द्वारा तीन महीने से अधिक समय तक डिजिटल रूप से हिरासत में रखा गया और इस दौरान उनसे 42 बार जबरन वसूली की गई, जिसकी कुल राशि 7 करोड़ 67 लाख थी। सीबीआई ने इस मामले की गहन जांच के लिए व्यापक डेटा विश्लेषण और प्रोफाइलिंग से जुड़ी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया।


सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और संभल, मुंबई, जयपुर और पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में बारह स्थानों पर व्यापक तलाशी ली़। तलाशी के दौरान, इस अत्यधिक संगठित अपराध सिंडिकेट में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो मुंबई से और दो यूपी के मुरादाबाद से हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन चक्र V के तहत दूसरा केस सिंगापुर से जुड़ा है। सिंगापुर में भी साइबर अपराध की एक बड़ी वारदात हुई है, जिसमें लगभग 84 लोगों को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाते हुए उनसे करोड़ों की मोटी रकम वसूली है। यह रकम भारत में बैठे एजेंट्स को भेजी गई, जिसमें कुछ एजेंट बिहार से होने की भी खबर है। अब सीबीआई इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। 


वहीं बिहार के ADG STF कुंदन कृष्णन ने स्वीकार किया है कि बिहार देश के उन शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां से साइबर अपराधी देश-विदेश के लोगों को निशाना बना रहे हैं। पटना के अलावा नालंदा, नवादा और दलसिंसराय भी इनमें शामिल हैं। कुंदन कृष्णन ने यह दावा भी किया है कि बिहार पुलिस बीएनएस (BNS) के माध्यम से ऐसे साइबर अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने में जुट गई है, जिन्होंने साइबर अपराध के जरिए अकूत संपत्ति बनाई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता