ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

फरहदा में कौशल युवा प्रोग्राम प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, समाजसेवी अजय सिंह ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह

फरहदा के कुशल युवा केंद्र में आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी अजय सिंह ने युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश दिया और युवतियों के लिए सिलाई केंद्र खोलने का वादा किया। कार्यक्रम में जॉब कैंप और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Bihar
जीने की राह
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: स्वामी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित कुशल युवा केंद्र, फरहदा में आज कौशल युवा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी अजय सिंह शामिल हुए, जिन्होंने युवाओं को प्रेरक संबोधन दिया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सफलता के मंत्र साझा किए।


कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अजय सिंह, जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार (बिहार कौशल विकास मिशन, पटना), मुखिया संघ अध्यक्ष रितेश सिंह, हबटेक सेंटर के अभिषेक अग्रवाल, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मनोज सिंह, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत यादव तथा संयोजक अनंत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।


समाजसेवी अजय सिंह का प्रेरक संबोधन: समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी अजय सिंह ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने कहा, "सफलता की पहली सीढ़ी खुद को पहचानने से शुरू होती है। जब तक आप अपने लक्ष्य को स्पष्ट नहीं करेंगे, तब तक कोई रास्ता नहीं मिलेगा।"


उन्होंने अपने छात्र जीवन से लेकर नौकरी तक के सफर को छात्रों से साझा करते हुए कहा कि साथी चुनने की इच्छा स्वाभाविक है, लेकिन पहले खुद को इतना सक्षम बनाइए कि कोई भी निर्णय आत्मगौरव का कारण बने, न कि पछतावे का।साथ ही, उन्होंने युवतियों के लिए सिलाई केंद्र खोलने का वादा करते हुए कहा कि, "स्वरोजगार के माध्यम से बेटियाँ आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए हर संभव सहयोग करूंगा।"


समाजसेवी अजय सिंह ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। अन्य अतिथियों का सहयोगपूर्ण संबोधन: मुखिया संघ के अध्यक्ष रीतेश सिंह ने कहा कि कोई भी छात्र अगर पढ़ाई में किसी भी समस्या का सामना कर रहा है तो वे व्यक्तिगत रूप से मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार ने बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी कौशल कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।


जॉब कैंप और सम्मान समारोह:

कार्यक्रम में रस्तोगी इंटरप्राइजेज एवं सन एंड स्टेपिंग सॉल्यूशन के सहयोग से जापानी कंपनी मदरसन के लिए जॉब कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 45 युवक-युवतियों ने भाग लिया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार ने मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही अन्य अतिथियों को भी मोमेंटो प्रदान किए गए।


कार्यक्रम की सफलता में योगदान:

कार्यक्रम को सफल बनाने में धनंजय सिंह, सत्यपाल सिंह, रामअशीष यादव, रबिन्द्र सिंह, आशमानो देवी, बिंदेश्वरी प्रसाद, प्रणव कुमार, रोहित कुमार, चंचल कुमार, राजू कुमार, कन्हैया व्यास, रवि कुमार, प्रेमलता, राजा, नेहा, अलीशा, प्रियंका, अंजलि, संतोष तिवारी, अनवर आलम, दिनेश सिंह सहित अनेक सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

फरहदा में कौशल युवा प्रोग्राम प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, समाजसेवी अजय सिंह ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह

फरहदा में कौशल युवा प्रोग्राम प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, समाजसेवी अजय सिंह ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह

टैग्स