ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: ‘बिहार की एनडीए सरकार का इकबाल हुआ खत्म’ गोपाल खेमका की हत्या पर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश को घेरा

Bihar Politics: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की एनडीए सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: राजधानी पटना में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां सरकार खुद को विपक्ष के हमलों से बचाने की कोशिश कर रही है तो वहीं विपक्षी दल लगातार हमले बोल रहे हैं। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की है।


प्रशांत किशोर ने रोहतास के नोखा में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह लालू प्रसाद के राज में अपराधियों का जंगलराज था, उसी तरह नीतीश कुमार के राज में अफसरों का जंगलराज है। दोनों के राज में अपराध और भ्रष्टाचार के पैमाने में कोई अंतर नहीं है। पहले जनता लालू प्रसाद के अपराधियों के जंगलराज से परेशान थी, आज नीतीश कुमार के अफसर राज से परेशान है। सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।


उधर, जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता किशोर मुन्ना और आर.के. मिश्रा ने पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उदय सिंह ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आए दिन हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं और पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह असफल है।


Bihar Politics: ‘बिहार की एनडीए सरकार का इकबाल हुआ खत्म’ गोपाल खेमका की हत्या पर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश को घेरा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता