ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR CRIME: स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी और साली गिरफ्तार, अवैध संबंध बना घटना का कारण

बेगूसराय में आभूषण कारोबारी सुनील कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के चलते महिला के पति जितेंद्र कुमार ने सुनील की गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया है।

Bihar
अवैध संंबंध ने ले ली जान
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR CRIME: बेगूसराय पुलिस ने आभूषण कारोबारी सुनील कुमार हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जितेंद्र कुमार और प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। दोनों फतेहपुर गांव के निवासी हैं और सुनील कुमार की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी।


सुनील कुमार और प्रियांशु कुमारी के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियांशु की शादी जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी, लेकिन वह अपने मायके में ही रहती थी। घटना के दिन सुनील कुमार प्रियांशु के पास पहुंचा और उसके साथ अवैध संबंध बना रहा था, तभी जितेंद्र पहुंच गया और सुनील की गला दबाकर हत्या कर दी।


जितेंद्र ने सुनील की गला दबाकर हत्या की और फिर देर रात में पत्नी और नाबालिग साली के साथ मिलकर शव को घर के बगल से चाहरदिवारी के अंदर फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार जितेंद्र कुमार के निशानदेही पर उसका मोबाइल आरोपी के घर के शौचालय से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र कुमार और प्रियांशु कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में जितेंद्र कुमार, उनकी पत्नी प्रियांशी कुमारी और जितेंद्र की साली शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता