ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Police Transfer: बिहार के चार जिलों में 1347 पुलिसकर्मियों का तबादला, पिछले 5 साल से एक ही जगह थे तैनात

Bihar Police Transfer: शाहाबाद प्रक्षेत्र में पांच वर्षों से एक ही जिले में कार्यरत 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया। डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में स्थानांतरण बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Bihar Police Transfer
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Transfer: शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र में डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पांच वर्षों से एक ही जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह बैठक शाहाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में हुई।


बैठक में स्थानांतरण बोर्ड के सदस्य चारों जिलों के एसपी रोहतास रौशन कुमार, कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला, बक्सर के एसपी शुभम शुक्ला और भोजपुर के एसपी श्रीराज मौजूद थे। उन्होंने पांच वर्षों से एक ही जिले में कार्यरत पुलिस कर्मियों की सूची पर विचार किया।


विचार-विमर्श के बाद पुलिस निरीक्षक स्तर के 12, 60 एसआई, 38 एएसआई, 8 हवलदार, 125 चालक हवलदार, 89 चालक सिपाही और 815 सिपाही का स्थानांतरण किया गया। डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यालय के निर्देशानुसार, रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर के एसपी से पुलिस कर्मियों की सूची मांगी गई थी, जिनमें शामिल कर्मियों ने 30 जून तक एक ही जिले में लगातार पांच वर्ष पूरा कर लिया था।


डीआईजी ने कहा कि मुहर्रम के बाद सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मी नए जिले में सक्रिय योगदान देंगे। यह निर्णय प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखने और पुलिस विभाग की कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता