ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कोविड स्पेशल ट्रेन से भी शराब की तस्करी, पटना जंक्शन पर दारू की बडी खेप बरामद

PATNA : देश भर में कोरोना के खतरे के बीच चलायी जा रही कोविड स्पेशल ट्रेन से बिहार में शराब की तस्करी की जा रही है. कोविड स्पेशल ट्रेनें बिहार के अवैध शराब कारोबारियों के लिए वरदान

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देश भर में कोरोना के खतरे के बीच चलायी जा रही कोविड स्पेशल ट्रेन से बिहार में शराब की तस्करी की जा रही है. कोविड स्पेशल ट्रेनें बिहार के अवैध शराब कारोबारियों के लिए वरदान बन गयी हैं. ट्रेन के जरिये पटना बिहार लायी जा रही शराब की बडी खेप पटना रेलवे स्टेशन पर पकडी गयी है. उत्तर प्रदेश से शराब की ये खेप बिहार लायी जा रही थी.

मंगलवार को जीआरपी ने पटना जंक्शन पर शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा है. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए दोनों धंधेबाजों ने बताया कि कोविड स्पेशल ट्रेनों से बिहार में लगातार शराब लायी जा रही है. रेलवे पुलिस ने दोनों के पास से जीआरपी ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है. शराब की सारी बोतल पर उत्तर प्रदेश का लेवल लगा था. पुलिस क मुताबिक बिहार में फिलहाल सबसे ज्यादा शराब उत्तर प्रदेश से लायी जा रही है. 

जीआरपी के पटना जंक्शन प्रभारी थाना प्रभारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने जिन दो शराब कारोबारियों को पकडा है वे पटना के रहने वाले हैं. पुलिस द्वारा पकड़े गये शराब तस्कर सुमित कुमार और अनिल कुमार उर्फ सुबोध कुमार पटना जक्कनपुर के चांदपुर बेला, पानी टंकी वार्ड नंबर 17 के रहने वाले है.

गिरफ्तार किये गये शराब के धंधेबाजों ने बताया कि वे लंबे अर्से से बिहार में अवैध शराब लाकर बेचने का काम कर रहे हैं. ट्रेनों के जरिये वे उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब लाते हैं और फिर आर्डर के मुताबिक लोगों को सप्लाई करते हैं. पुलिस ने उनसे शराब खरीदने का आर्डर देने वालों के बारे में भी जानकारी ली है. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें