ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

छात्रा के साथ एक साल तक रेप करता रहा टीचर, केस वापस लेने के लिए दे रहा धमकी

SAHARSA : सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के मोबारकपुर में गुरु शिष्या का रिश्ता उस वक़्त तार तार हो गया जब एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर स्कूल के शिक्षक ने लगाता

छात्रा के साथ एक साल तक रेप करता रहा टीचर, केस वापस लेने के लिए दे रहा धमकी
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के मोबारकपुर में गुरु शिष्या का रिश्ता उस वक़्त तार तार हो गया जब एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर स्कूल के शिक्षक ने लगातार एक वर्षों तक उसका यौन शोषण किया. फिर उसे जबरन उठाकर अपने घर मे बंद कर शादी का दबाव बनाया. काफी मशक्कत के बाद परिवार के सदस्य लड़की को वापस अपने घर लेकर आने में कामयाब रहे. 


मामले का पता चलते ही पीड़ित परिवार ने थाने में मामला दर्ज किया. लेकिन इसके बाद आरोपी ने पीड़ित परिवार को जान से मार देने की धमकी से देते हुए मामला वापस लेने को कहा. जान की धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है. अबतक प्रशासन ने भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है. 


वहीं मामले के बारे में जब एसडीपीओ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कांड का अनुसंधान जारी है. ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है, साथ ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म की भी बात बताई गई है. सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Singh

FirstBihar संवाददाता