ब्रेकिंग
मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त

छपरा में ट्रिपल मर्डर, अपराधियों ने धारदार हथियार से रेता गला

CHHAPRA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA :  बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सारण जिले के छपरा इलाके की है. जहां जलालपुर थाना इलाके के बंगरा नहर की है. जहां पुलिस ने नहर से 3 अज्ञात लोगों के शव को बरामद किया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला और 2 बच्चे हैं. स्थानीय लोगों ने जैसे ही डेड बॉडी को देखा उन्होंने फ़ौरन इसकी सूचना पुलिस को दी.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. नृशंस हत्या कर फेंके गए एक शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. जब्त किये गए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

टैग्स