ब्रेकिंग
Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!

छपरा में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

CHAPRA: छपरा के मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर और सहाबलपुर गांव के बीच एक खेत से बुधवार को मांझी थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत लाश बरामद किया है। मृतक वृद्ध की पहचान

छपरा में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: छपरा के मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर और सहाबलपुर गांव के बीच एक खेत से बुधवार को मांझी थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत लाश बरामद किया है। मृतक वृद्ध की पहचान दुर्गापुर गांव निवासी 65 वर्षीय अशोक साह के रूप में हुई है। मृतक बीते सोमवार से रहस्यमय ढंग से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका जिसके बाद परिजनों ने मंगलवार को मांझी थाना पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी। 


परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रही थी। लापता वृद्ध का फोटो सोशल मीडिया पर भी परिजनों ने डाला था और किसी तरह की सूचना मिलने पर खबर करनी की अपील की थी। इसी बीच अरहर के खेत में एक बुजुर्ग की लाश मिलने की सूचना पर मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान अशोक साह के रूप में की। इस बात की जानकारी जब पुलिस ने परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 


इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस यह आशंका जता रही है कि गले में रस्सी डालकर अशोक साह की बेरहमी से गला दबाकर हत्या की गयी है। मृतक की लाश के पास से गमछा और हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद किया है। ग्रामीणों ने मांझी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


 जिसके बाद थानेदार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों और परिजनों को दिया। बताया जाता है कि मृतक अशोक साह ने दो शादियां कर रखी थी। मृतक की पहली पत्नी से दो बेटे और एक बेटी जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा और पांच बेटियां है। मृतक की पहली पत्नी का निधन पहले हो चुका था। अशोक साह के कुल नौ बेटे और बेटियों में से सात की शादी हो चुकी हैं जबकि एक बेटा और एक बेटी अभी भी अविवाहित हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स