ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

BJP बूथ अध्यक्ष मर्डर केस का हुआ खुलासा, भाभी के चक्कर में भाई को मार डाला

BETTIAH: बीजेपी के बूथ अध्यक्ष गुड्डू रौनियार मर्डर केस का खुलासा बेतिया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कर किया है। पुलिस ने मृतक के नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया है। 25 साल की भाभी

BJP बूथ अध्यक्ष मर्डर केस का हुआ खुलासा, भाभी के चक्कर में भाई को मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बीजेपी के बूथ अध्यक्ष गुड्डू रौनियार मर्डर केस का खुलासा बेतिया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कर किया है। पुलिस ने मृतक के नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया है। 25 साल की भाभी के साथ उसका अवैध संबंध था। जिसके कारण 17 साल के गुड्डू ने अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। जिसका उद्भेदन पुलिस ने किया है।


काली बाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि गुड्डू के नाबालिग छोटे भाई ने ही उसकी हत्या चाकू से गोदकर की थी। इसके बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मृतक के नाबालिग आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। बेतिया पुलिस ने बताया कि भाभी और देवर के प्यार बीच गुड्डू बाधक बन रहा था। 


बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए छोटे भाई ने हत्या की साजिश रच दी जिसमें वह कामयाब भी हो गया। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तब शक मृतक के छोटे भाई पर हुआ। तब पुलिस जांच में शक यकीन में तब्दील हो गया। जिसके बाद मृतक के छोटे नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी भाई से पूछताछ कर रही है। 


कालीबाग ओपी थाना प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि गुड्डू के छोटे भाई को जमदार टोला से गिरफ्तार किया गया है। वह नाबालिग है। ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि गुड्डू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। गुड्डू का छोटा भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर उसने छोटे भाई की फटकार लगायी थी। 


देवर भाभी के प्यार को लेकर घर में विवाद चल रहा था। भाई की फटकार छोटे भाई को नागवार गुजरी और उसने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। बीते शुक्रवार को मौका मिला तो उसने चाकू गोद कर बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता