ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

बिना शौचालय निर्माण के ही कर दिया गया राशि का भुगतान, बीडीओ पर की गई कार्रवाई

DARBHANGA: शौचालय का निर्माण ना हो और उसका भुगतान कर दिया जाए यह जानकर आप भी हैरान हो गये होंगे। लेकिन यह बात सही है मामला दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के उघरा पंचायत का है जहां 28 ल

बिना शौचालय निर्माण के ही कर दिया गया राशि का भुगतान, बीडीओ पर की गई कार्रवाई
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA: शौचालय का निर्माण ना हो और उसका भुगतान कर दिया जाए यह जानकर आप भी हैरान हो गये होंगे। लेकिन यह बात सही है मामला दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के उघरा पंचायत का है जहां 28 लाभुकों को बिना शौचालय निर्माण के ही 2 लाख 92 हजार रुपया भुगतान कर दिया गया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी ने बीडीओ अविनाश कुमार के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। 


गौरतलब है कि उघरा पंचायत के पूर्व मुखिया ने इस संबंध में जिला लोक जन शिकायत निवारण केंद्र में अपनी शिकायत दर्ज की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी ने बीडीओ पर कार्रवाई की। बिना शौचालय निर्माण के ही राशि का भुगतान करना बीडीओ अविनाश कुमार को काफी महंगा पड़ गया। बीडीओ पर कार्रवाई करते हुए उनके वेतन वृद्धि पर तत्काल रोक लगा दी गयी है। बताते चले कि बहादुर प्रखंड के उघरा पंचायत में 28 लाभुकों को शौचालय निर्माण कराए बगैर 2 लाख 92 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया था जिसके बाद लोक जन शिकायत निवारण में मामला आने पर कार्रवाई की गयी।    


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता