ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

बिहार: राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर पहले अश्लील वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की बात कह लड़की के साथ किया गंदा काम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया ह

बिहार: राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर पहले अश्लील वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की बात कह लड़की के साथ किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोप फरार हो गया है। पीड़ित लड़की ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।


जानकारी के मुताबिक, कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने कुढ़नी थाना मे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एफआईआऱ के मुताबिक, पीड़िता गांव में एक ब्यूटी पार्लर में पार्लर का काम सीखने जाती थी। इसी क्रम में संचालिका का पति राशन कार्ड बनवाने का झासा देकर उसे तुर्की ले गया था।


तुर्की में ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपी लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग की शिकार लड़की आरोपी के झांसे में आ गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता लोकलाज के कारण इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दे पा रही थी। 


उधर, दस दिनों से आरोपी अपने एक यूटुबर दोस्त के साथ मिल कर युवती के व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेज रहा था। जिससे वह परेशान होकर पुलिस को दो लोगों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पूरे मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता