ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Curruption: बिहार में 70 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए सरकारी कर्मचारी, निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

Curruption: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. शिवहर समाहरणालय स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर 70000 रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है.

Curruption
बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Curruption: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ताजा मामला शिवहर का है, जहां बुधवार को समाहरणालय स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर 70000 रुपये की रिश्वत लेते विजय कुमार नामक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।


बता दें कि पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को समाहरणालय स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर 70,000 रुपये की रिश्वत लेते विजय कुमार नामक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। विजय कुमार द्वारा शहर के बभनटोली निवासी पप्पू तिवारी से शिवहर-सीतामढ़ी रेलमार्ग में भूमि के अधिग्रहण मद की मुआवजा राशि भुगतान में बतौर कमीशन आठ लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। इस संबंध में पप्पू तिवारी ने निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके आलोक में बुधवार को शिवहर पहुंची निगरानी टीम ने विजय कुमार को 70,000 रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, विजय कुमार से परिसदन में पूछताछ जारी है।


गिरफ्तारी से पूर्व, विजय कुमार ने बभनटोली गांव के पप्पू तिवारी से रेलवे भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान के लिए ₹8 लाख की रिश्वत की मांग की थी। पप्पू तिवारी ने इस संबंध में निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद, निगरानी टीम ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से विजय कुमार को ₹70,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी विभाग के डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि भू-अर्जन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस घूसखोरी में शामिल हो सकते हैं। जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


आगे उन्होंने बताया हैं कि शिवहर नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 12 वभनटोली निवासी राजेंद्र तिवारी के पुत्र पप्पू तिवारी के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 25 डिसमिल जमीन रेलवे अधिग्रहण के लिए कागजात कार्यालय में जमा करने के उपरांत विगत काफी दिनों से चक्कर लगा रहे थे और काफी परेशान थे और उन्होंने परेशान होकर विजिलेंस का सहारा लिया। इसमें और भी कई लोगों की मिली-भगत हो सकती है। साथ ही इसमें वरिय पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल जांच जारी है।

रिपोर्ट- सुमीर कुमार झा