ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Vigilance Raid: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर अमीन, एक लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट

Bihar Vigilance Raid: किशनगंज के दौला पंचायत में तैनात अमीन निरंजन कुमार को निगरानी विभाग ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की जमीन के मुआवजे के बदले घूस मांगी गई थी।

Bihar Vigilance Raid
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vigilance Raid: किशनगंज में निगरानी विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर प्रखंड के दौला पंचायत में पदस्थापित अमीन निरंजन कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने उसे बस स्टैंड के पास एक लाख रुपये की घूस लेते पकड़ा।


दरअसल, जमील अख्तर ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी जमीन बांध निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। जमीन के मुआवजे के लिए अमीन निरंजन कुमार ने घूस की मांग की थी। जमील के अनुसार, अमीन ने साफ कहा था कि बिना चढ़ावा दिए मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके बाद जमील और अन्य पीड़ितों ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत दर्ज होते ही निगरानी विभाग की टीम ने जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद गुरुवार को निगरानी की टीम किशनगंज पहुंची और घूसखोर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही वह बस स्टैंड में घूस के एक लाख रुपए ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और घूसखोर अमीन को रंगेहाथ धर दबोचा। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। 


बता दें कि जिले में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई कर्मचारी घूस लेते पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद सरकारी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों ने मांग की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहें।

रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता