ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime News: वैशाली में पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में एक युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया था। थाने में अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई और सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


मृतक की पहचान किशनपुर तेलौर गांव निवासी मैनेजर सहनी के बेटे बैधनाथ सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है गंगाब्रिज थाना की पुलिस ने बुधवार की रात कटरा थाना क्षेत्र से बैधनाथ सहनी को ट्रैक्टर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाया गया, जहां गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 


उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया और फिर सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि 28-29 जून की रात गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी मामले में बैधनाथ सहनी को बुधवार रात करीब 8 बजे गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर भी बरामद हुआ। 


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद थाने में उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने बैधनाथ को गिरफ्तार करने के बाद उसके साथ मारपीट और टॉर्चर किया। उन्हें पहले बताया गया कि बैधनाथ की तबीयत खराब है, लेकिन बाद में सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। 


परिजनों को आशंका है कि मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा। साथ ही, पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक के खिलाफ कटरा थाना में पहले से ट्रैक्टर चोरी का एक मामला दर्ज था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता