ब्रेकिंग
उज्जैन महाकाल मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु गिरे, 13 के घायल होने की खबरनवादा में कमरे से महिला और दो बच्चों के शव मिले, महिला पर दोनों बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका अशोक धाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ का असली कारण क्या? बिजली के तार की कहानी पर बड़ा सवाल, कमिश्नर ने बताई पूरी बातप्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना उज्जैन महाकाल मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु गिरे, 13 के घायल होने की खबरनवादा में कमरे से महिला और दो बच्चों के शव मिले, महिला पर दोनों बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका अशोक धाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ का असली कारण क्या? बिजली के तार की कहानी पर बड़ा सवाल, कमिश्नर ने बताई पूरी बातप्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना

बिहार: स्वर्ण कारोबारी से लाखों की लूट, पिस्टल दिखा कैश और गहने ले भागे बदमाश

BUXAR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बक्सर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी से कैश और गहने समेत

बिहार: स्वर्ण कारोबारी से लाखों की लूट, पिस्टल दिखा कैश और गहने ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बक्सर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी से कैश और गहने समेत लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। कारोबारी शुक्रवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। घटना बक्सर के टीकटपोखर गांव की है।


बताया जा रहा है कि सोनवर्षा में स्वर्ण आभूषण की दुकान बंद करने के बाद जगदीशपुर गांव के निवासी स्वर्ण कारोबारी गोल्टु उर्फ रंजन कुमार बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी टीकपोखर गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने कारोबारी को घेर लिया और लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी के पास मौजूद एक लाख रुपए और सोने चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस की टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। इलाके में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने वारदात में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।