ब्रेकिंग
Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं

बिहार: सुबह-सवेरे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में शुक्रवार की शाम घर से निकले युवक का शव शनिवार की सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप ल

बिहार: सुबह-सवेरे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में शुक्रवार की शाम घर से निकले युवक का शव शनिवार की सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज लोगों ने 15-20 मिनट तक एनएच 31 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया। 


बताया जा रहा है कि रामकिशोर महतो का 28 वर्षीय बेटा जिलाजीत कुमार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी को कुछ देर में आने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार रात 12 बजे तक फोन करने पर 2 मिनट में आने की बात कहता था लेकिन वह वापस नहीं लौटा और दो बजे के बाद उसका फोन भी बंद हो गया था। आज सुबह खोजबीन करने पर गांव से कुछ दूर पर खेत से जिलाजीत का शव मिला। परिजनों के मुताबिक पड़ोस के ही दो युवक उसे बुलाकर ले गए थे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी से विवाद की बात से इनकार किया है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता