ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में दो पक्षों के बीच खूनी खेल, पूर्व मुखिया के बेटे समेत 4 लोगों की हत्या; घटना के विरोध में भारी बवाल

Bihar Crime News: सिवान में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों की हत्या, तीन घायल। इलाके में तनाव, सड़कों पर आवागमन बाधित, बाइक जलाई गई।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर बिहार के सीवान से निकलकर सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच खूनी खेल खेला गया है। इस वारदात में चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घटना के बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर भारी बवाल किया है।


दरअसल, सीवान जिले में शुक्रवार देर शाम को हिंसा की बड़ी वारदात सामने आई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 7 लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


घटना सीवान-मलमलिया मुख्य मार्ग की है, जहां एक शव मलमलिया चौक पर और तीन शव मलमलिया-मशरख पथ के आरओबी पर पाए गए। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार पूरी तरह बंद हो गया।  गुस्साए लोगों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। हमले में मृतकों में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का पुत्र भी शामिल है।


 तीन घायलों को सीएचसी बसंतपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, जदयू नेता अनिल सिंह सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस मौके पर तैनात है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और यातायात पूर्णतः बाधित है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता