ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बिहार: शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, नाबालिग लड़के को लगी गोली

SAMASTIPUR: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। आए दिन राज्य के अलग अलग जिलों के हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा माम समस

बिहार: शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, नाबालिग लड़के को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। आए दिन राज्य के अलग अलग जिलों के हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा माम समस्तीपुर से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक नाबालिग लड़के को गोली लग गई। 


दरअसल, पूरा मामला दलसिंहसराय के चकनवादा का है, जहां वार्ड संख्या 6 के रहने वाले शाहिद रखूं का 12 साल का बेटा रेहान मोहल्ले में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी की रस्में निभाईं जा रही थीं, तभी हर्ष फायरिंग हुई और एक गोली रेहान के दाएं कंधे में जाकर लग गई।


इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल रेहान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि समस्तीपुर में लगातार हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की लाख सख्ति के बावजूद इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।