ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

बिहार: लव मैरिज के बाद दहेज मांग रहा था पति, पैसे नहीं मिले तो पत्नी को मौत के घाट उतारा

NALANDA: नालंदा में एक पति ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले झांसा देकर लड़की से प्रेम विवाह किया और बाद में दहेज की मांग करने लगा और जब मांग पूरी नहीं हुई तो

बिहार: लव मैरिज के बाद दहेज मांग रहा था पति, पैसे नहीं मिले तो पत्नी को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक पति ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले झांसा देकर लड़की से प्रेम विवाह किया और बाद में दहेज की मांग करने लगा और जब मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी को मौत के घाट उतारकर मौके से फरार हो गया। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सुढ़ी गंव की है।


मृतका की पहचान सुढ़ी गांव निवासी सिकंदर उर्फ लाला की पत्नी शिवानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नालंदा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विरजू साव की बेटी शिवानी कुमारी का प्रेम विवाह इसी साल 14 अप्रैल को इस्लामपुर के सुढ़ी गांव निवासी सिकंदर उर्फ लाला के साथ हुआ था। शादी के बाद जब शिवानी ससुराल पहुंची तो उसके ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।


बार-बार कहने के बावजूद जब लड़की वालों ने दहेज नहीं दिए तो पति और उसके घरवालों ने शिवानी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति और ससुराल के लोग फरार हो गए। जानकारी मिलते ही मायके वाले सढ़ी गांव पहुंचे और ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।