ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बिहार से बड़ी खबर: राज्य खाद्य निगम के एजीएम को मारी गोली, अधिकारी की हालत नाजुक

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से निकलकर सामने आ रही है, जहां राज्य खाद्य निगम के एजीएम ज्योति शंकर को गोली मारी गई है। गोली मारने का आरोप एक ट्रक ड्राइवर पर लगा है। गंभी

बिहार से बड़ी खबर: राज्य खाद्य निगम के एजीएम को मारी गोली, अधिकारी की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से निकलकर सामने आ रही है, जहां राज्य खाद्य निगम के एजीएम ज्योति शंकर को गोली मारी गई है। गोली मारने का आरोप एक ट्रक ड्राइवर पर लगा है। गंभीर हालत में एजीएम को पूर्णिया भेजा गया है। घटना तीन गाचिया स्थित खाद निगम के गोदाम की है।


दरअसल, गोदाम से अनाज खराब देने पर वाहन चालक ने गोदाम प्रबंधक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अड़गड़ा चौक के समीप की है। घायल व्यक्ति की पहचान बोरिंग रोड पटना निवासी ज्योति शंकर के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन इस दौरान घायल के परिजनों के द्वारा ज्योति शंकर को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया में लेकर चले गए। 


घायल ज्योति शंकर ने बताया की बाजार समिति स्थित एफसीआई गोदाम में वह गोदाम प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। वह बाजार गए थे और वापस लौटने के दौरान चालक शिवा ने उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के कारणों के बारे में उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने उन्हें गोली मारा उनका कहना था कि उन्हें वह खराब अनाज देते है। इसलिए उन्होंने गोली मार दी जबकि जो अनाज सरकार की ओर से दी जाती है। उसी अनाज को वह देते है। 


फिलहाल घायल को परिजन के द्वारा इलाज के लिए पूर्णिया मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने के कारण ज्योति शंकर की हालत काफी गंभीर है। गोली उनके कमर के पास लगी है फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटना के अनुसंधान में पुलिस जुट गई है।