ब्रेकिंग
Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!

बिहार: सड़क किनारे प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

GAYA: गया में एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल से प्रॉपर्टी डीलर की बाइक को भी बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है

बिहार: सड़क किनारे प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल से प्रॉपर्टी डीलर की बाइक को भी बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के भिंडस-गहलोर रोड की है।


मृतक की पहचान अतरी थाना के अभयपुर गांव निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। परिजनों की मानें तो कमलेश का अबगीला में दो लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। किसी राणा नाम के शख्स ने फोन कर बुलाया था और बाद में कमलेश वापस घर नहीं लौटा।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।