ब्रेकिंग
Bihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलतBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलत

बिहार: पुरानी रंजिश में शख्स की चाकू गोदकर हत्या, गांव के ही लोगों से चल रहा था विवाद

SASARAM: रोहतास के काराकाट में पुरानी रंजिश में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। साथ ही एक महिला पर भी चाकू से वार किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में को

बिहार: पुरानी रंजिश में शख्स की चाकू गोदकर हत्या, गांव के ही लोगों से चल रहा था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के काराकाट में पुरानी रंजिश में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। साथ ही एक महिला पर भी चाकू से वार किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मागत परासी गांव की है।


बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह नाम के युवक ने पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतक लोरिक सिंह यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पुत्रवधू घायल डिंकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


बताया जा रहा है कि पिछले 5-6 साल से गांव के ही दो परिवारो के बीच रंजिश चल रहा था। इस विवाद को लेकर मुकदमेबाजी भी हुई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हाल ही में आरोपी का एक केस में जमानत रद्द हुआ था। इसी को लेकर आरोपी ने लोरिक सिंह यादव पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


आरोपियों ने मृतक के आंख में भी चाकू मारी। वहीं बीच बचाव करने पहुंची लोरीक सिंह की पुत्रवधू पर भी चाकू से हमला किया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता