ब्रेकिंग
लखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबरलखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर बदमाश, लंबे समय से दे रहे थे चकमा

SUPAUL: सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक देसी पिस्टल और 8 गोली के साथ चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक अंतरजिला बदमाश भी शामिल

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर बदमाश, लंबे समय से दे रहे थे चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक देसी पिस्टल और 8 गोली के साथ चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक अंतरजिला बदमाश भी शामिल है जिसको पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। 


सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि राघोपुर थाना क्षेत्र में बीते 7 जून को एनएच 106 पुल के पास अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 36 हजार तीन सौ रुपए समेत अन्य सामानों को लूट लिया था। मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर चार अभियुक्तों की पहचान की गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों सुशील कुमार और प्रभाष कुमार मेहता को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल और 8 गोलियां बरामद हुईं। इनकी निशानदेही के आधार पर राजू मंडल उर्फ विरेन्द्र मंडल और सूरज राज को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से फाइनेंस कर्मी के पास से लूटी गई बाइक को बरामद किया गया। प्रभाष कुमार मेहता और सुशील कुमार शर्मा कोसी क्षेत्र के कुख्यात अपराधी हैं। दोनों एटीएम लूट और गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जेल गए थे और हाल ही में जमानत पर छूटकर बाहर आए थे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता