ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात वेंकट सिंह, जिले के Top10 बदमाशों में है शुमार

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल कुख्यात वेंकट सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसी साल मार्च महीने में मुठभेड़ के दौरान वें

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात वेंकट सिंह, जिले के Top10 बदमाशों में है शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल कुख्यात वेंकट सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसी साल मार्च महीने में मुठभेड़ के दौरान वेंकट सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुख्यात को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव के रहने वाले कुख्यात बदमाश और जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल बैंकट सिंह के गांव में होने की खबर मिलते ही तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और दो गोली बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मार्च 2023 में बजलपुर बांध के पास आपदा के तहत कार्य एजेंसी के कार्य स्थल पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई थी।


मारपीट की खबर मिलने के बाद पुलिस मौते पर पहुंची। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। फायरिंग के दौरान कुख्यात बैंकेट अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया थी जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से पुलिस फरार वैंकट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी से खासकर ठेकेदार और आपदा के तहत कार्य करने वाले एजेंसी को राहत मिलेगी। कुख्यात के खिलाफ लूट और रंगदारी के 13 मामले दर्ज हैं। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता