ब्रेकिंग
दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, कारोबारी की हत्या के लिए ली थी दो लाख की सुपारी

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक कारोबारी की हत्या करने पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले दबोच लिया। दोनों दो लाख रुपए की सुपारी लेकर हत्य

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, कारोबारी की हत्या के लिए ली थी दो लाख की सुपारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक कारोबारी की हत्या करने पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले दबोच लिया। दोनों दो लाख रुपए की सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। दोनों गिरफ्तार बदमाश खगड़िया के रहने वाले हैं। 


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय जेल में बंद सोनू कुमार से कुख्यात बदमाश शंकर यादव की दोस्ती हुई थी। शंकर यादव के खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। शंकर यादव हत्या के मामले में 7 साल की सजा काटने के बाद दो-तीन महीने पहले जेल से बाहर आया था। जेल में बंद सोनू कुमार स्मैक का कारोबार करता है और खगड़िया में उसके दो प्रतिद्वंद्वी बिट्टू और पिंटू भी स्मैक का कारोबार करते हैं। सोनू अपने दोनों प्रतिद्वंदियों की हत्या करवाने के लिए शंकर यादव को दो लाख रुपए की सुपारी दी थी।


शंकर यादव खगड़िया के दोनों कारोबारी की हत्या का प्लान बना रहा था। जैसे ही दोनों स्मैक कारोबारी बेगूसराय पहुंचते शकर यादव दोनों की हत्या करने वाला था। उससे पहले ही पुलिस ने एनएच 31 पर घेराबंदी कर शंकर यादव और उसके भाई सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो पिस्टल, एक पिस्तौल, 35 गोली और मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी ने कहा कि इसकी जानकारी खगड़िया पुलिस को भी दी गई है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता