ब्रेकिंग
संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट

बिहार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश मकरा को लगी गोली

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी कमरूद्दीन उर्फ मकरा को दोनों पैर

बिहार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश मकरा को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी कमरूद्दीन उर्फ मकरा को दोनों पैर में गोली है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी कमरूद्दीन उर्फ मकरा अपने कुछ साथियों के साथ पानापुर करियात थाना क्षेत्र में देखा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने इलाके के घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।


इसी दौरान पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ की इस घटना में कुख्यात कमरूद्दीन उर्फ मकरा के दोनों पैरो में गोली लग गई। इसके बाद मकरा के अन्य साथी मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कुख्यात मकरा एक दर्जन से अधिक कांडों में संलिप्त रहा है। पुलिस लंबे समय से से तलाश कर रही थी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता