ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद, सिगरेट नहीं देने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Crime News: नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एनएच-20 किनारे स्थित न्यू दुखी होटल के पास गुरुवार देर रात सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


होटल संचालक आशीष के मुताबिक, रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच चार युवक होटल पहुंचे और सिगरेट की मांग की। संचालक द्वारा सिगरेट नहीं होने की जानकारी देने पर युवकों ने उनके भाई का नंबर लिया और फोन पर बातचीत कर वहां से चले गए लेकिन रात लगभग 12:00 बजे बदमाश दोबारा लौटे और होटल के पास एक राउंड फायरिंग की। 


इसके बाद करीब 12:30 बजे फिर से आए और दो राउंड और फायरिंग की। होटल संचालक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चार युवक पहले होटल में आते हैं और संचालक से बातचीत करते हैं। दूसरी फुटेज में एक बदमाश हाफ पैंट और टी-शर्ट में दिखाई दे रहा है जो पिस्टल से फायरिंग कर रहा है।


इस घटना को लेकर सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और केस दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि इसी सप्ताह सोमवार को भी हिलसा थाना क्षेत्र के वरुण तल बाजार में सिगरेट को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक दुकान पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक ग्राहक घायल हो गया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता