ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में मकई के खेत से अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सकरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और तरह-तरह की चर्चाएं हैं।


जानकारी के अनुसार, घटना सकरा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की बेझा शाखा के ठीक पीछे की है। यहां एक मकई के खेत में युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ ग्रामीण सुबह अपने खेतों की ओर गए थे। खेत के बीचों-बीच शव को देख ग्रामीण सहम गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी शंकर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जब लोग इकट्ठा हुए, तो देखा कि युवती का शव क्षत-विक्षत और अर्धनग्न हालत में है। स्थिति को देखकर साफ प्रतीत हो रहा था कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को मकई के घने खेत में फेंक दिया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, घंटों बीत जाने के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गाँवों और थानों में युवती की तस्वीर भेजकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के एक मकई के खेत से युवती का शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या कर शव को फेंके जाने का प्रतीत होता है। युवती के गले में दुपट्टा से बांध कर हत्या किया गया है। पुलिस की टीम सभी वैज्ञानिक और तकनीकी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म जैसी आशंकाओं की पुष्टि हो पाएगी।


युवती का शव अर्धनग्न स्थिति में मिलने के कारण स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि अपराधियों ने दरिंदगी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है। तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मृतका की पहचान करने और अपराधियों के सुराग तलाशने में जुटी है, ताकि इस खौफनाक वारदात के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता