ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

बिहार में शिक्षक की काली करतूत: स्कूली छात्रा से की छेड़खानी की कोशिश, विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से आ रही है, जहां एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। अतिथि शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप ल

बिहार में शिक्षक की काली करतूत: स्कूली छात्रा से की छेड़खानी की कोशिश, विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से आ रही है, जहां एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। अतिथि शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। घटना के खिलाफ स्कूली छात्र और छात्राएं सड़क पर उतर गई हैं और सड़क जाम कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। 


दरअसल, पूरा मामला मतीसरा कुंअर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का है, जहां अतिथि शिक्षक शाहिल कौशर पर स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। घटना से गुस्साए स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है और जमकर हंगामा कर रहे हैं। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गुस्साए छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रही है। गुस्साए छात्र आरोपी शिक्षक शाहिल कौशर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। जाम के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।