ब्रेकिंग
Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं

बिहार में शराब लेकर घुसने की सजा: मां-बाप के साथ दो मासूम बच्चों को पुलिस ने पकड़ा, परिवार समेत नेपाल से कोलकाता जा रहे थे चाटर्ड अकाउटेंट

DARBHANGA: बिहार में शराब की बोतल लेकर घुस जाना कितना बड़ा गुनाह है, इसकी एक बानगी देखने को मिली. दो मासूम बच्चों को उनके माता-पिता के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. थाने मे

बिहार में शराब लेकर घुसने की सजा: मां-बाप के साथ दो मासूम बच्चों को पुलिस ने पकड़ा, परिवार समेत नेपाल से कोलकाता जा रहे थे चाटर्ड अकाउटेंट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में शराब की बोतल लेकर घुस जाना कितना बड़ा गुनाह है, इसकी एक बानगी देखने को मिली. दो मासूम बच्चों को उनके माता-पिता के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. थाने में बैठे बच्चों की आंखें ये पूछ रही थी कि उनका गुनाह क्या है? 


दरभंगा में हुआ वाकया

कोलकाता में चाटर्ड अकाउंटेंट हैं अभिषेक तोशनीवाल. दूर्गा पूजा की छुट्टियां हुई तो पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ नेपाल घूमने का प्लान बनाया. कोलकाता से प्लेन से दरभंगा पहुंचे और फिर से वहां से नेपाल गये. शुक्रवार को पूरा परिवार नेपाल से घूम कर वापस कोलकाता जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा. वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.


अभिषेक के बैग में थी शराब की बोतल

दरअसल अभिषेक तोशनीवाल ने नेपाल में शराब की एक बोतल खरीदी थी. उस बोतल से कुछ शराब निकाल कर पी थी और बची हुई बोतल अपने बैग में रख ली थी. आज शाम जब दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने आये तो वहां चेकिंग के दौरान शराब की बोतल नजर आ गयी. इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अभिषेक तोशनीवाल को हिरासत में ले लिया.


दरभंगा एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दरभंगा पुलिस को इसकी जानकारी दी. दरभंगा पुलिस ने वहां पहुंच कर अभिषेक तोशनीवाल को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन अभिषेक की पत्नी और दो बच्चों के पास कहीं और जाने का कोई ठिकाना नहीं थी. ऐसे में उन चारों को थाना ले जाया गया. पुलिस ने शराब रखने के जुर्म में अभिषेक तोशनीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. खबर लिखे जाने तक ना तो उन्हें जेल भेजा गया था और ना ही रिहा किया गया था.