ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बिहार में महिला के साथ हैवानियत: दबंगों ने डायन बताकर सिर मुंडवाया, चप्पल की माला पहना पूरे गांव में घुमाया; अब पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक महिला के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। डायन का आरोप लगाकर दबंगों ने पहले महिला का सिर मुंडवाया और उसके बाद चप्पल-जूते की माला पहनाकर उसे

बिहार में महिला के साथ हैवानियत: दबंगों ने डायन बताकर सिर मुंडवाया, चप्पल की माला पहना पूरे गांव में घुमाया; अब पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक महिला के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। डायन का आरोप लगाकर दबंगों ने पहले महिला का सिर मुंडवाया और उसके बाद चप्पल-जूते की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया। घटना सेमरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते एक अगस्त के अनुसूचित जनजाति की महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तभी गांव के ही कुछ लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और काफी देर तक हंगामा मचाने के बाद वापस लौट गए। 


दूसरे दिन सुबह होते ही आरोपी फिर से महिला के घर पहुंचे और उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। साथ ले जाकर आरोपियों ने महिला का सिर मुंडवा दिया और सिर मुंडवाने के बाद उसे चप्पल और जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। जब महिला बेहोश होकर गिर गई तो उसे मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने महिला को बेसुध हालत में बांसवारी से बरामद किया और गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।