ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं बढ़ी, सुपौल में गोली लगने से डांसर की मौत, बेगूसराय में दुल्हे के भाई को लगी गोली

BEGUSARAI/ SUPAUL : देश भर में हर्ष फायरिंग पर रोक है। इसके बाबजूद लोग अपनी शोहरत दिखाने की फितरत में आए दिन लोग गैरकानूनी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं बढ़ी, सुपौल में गोली लगने से डांसर की मौत, बेगूसराय में दुल्हे के भाई को लगी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI/ SUPAUL : देश भर में हर्ष फायरिंग पर रोक है। इसके बाबजूद लोग अपनी शोहरत दिखाने की फितरत में आए दिन लोग गैरकानूनी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय और सुपौल से निकल कर सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की वजह से एक की मौत हो गई है तो दूसरा बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 


दरअसल, पहली घटना बेगूसराय में एक फिर शादी में बरात के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हे के छोटे भाई को गोली लगने से घायल हो गए। गोली युवक को पैर में लगी है। जिसे घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजवाड़ा गांव से बारों गांव बारात जा रही थी तभी हर्ष फायरिंग की गई जिसमें एक गोली लड़के के भाई को गोली लग गई।


इस घटना में घायल की पहचान बरौनी थाना अंतर्गत राजवाड़ा वार्ड 3 निवासी खुशदिल राय का 20 वर्षीय पुत्र रितीश कुमार के रूप में की गई है। घायल के बड़े भाई नीतीश कुमार का बरात राजवाड़ा गांव से बारों गांव जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा फायरिंग की जाने लगी तभी लड़के छोटे भाई रितीश कुमार को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। गोली लगने की परिजनों को सूचना मिलते ही आनन-फानन में घायल के बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। 


बताते चलें कि, बेगूसराय में रोक के बावजूद लगातार हर्ष फायरिंग की जा रही है और लोगों की जान तक जा रही है इसके बावजूद लोग हर्ष फायरिंग से वाज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि दो दिन पहले भी बलिया इलाके में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी।


जबकि एक अन्य मामला सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के गनौरा पंचायत स्थित मंगासिहौल गांव से निकल कर सामने आ रह है। जहां महेश यादव के पुत्र की शादी में डीजे पर नाच रहे डांसर की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। हाथ मे कट्टा लेकर युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग से यह घटना हुई है। फायरिंग के दौरान डांसर के मुंह मे गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें