ब्रेकिंग
बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग

बिहार: दो बच्चों के साथ महिला ने दी जान, पति से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम, तीन लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा से सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। पति से झगड़े के बाद महिला ने पह

बिहार: दो बच्चों के साथ महिला ने दी जान, पति से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम, तीन लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा से सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। पति से झगड़े के बाद महिला ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को फांसी के फंदे से लटकाया और बाद में खुद भी फांसी पर लटक गई।


घटना हिलसा थाना क्षेत्र के भटबिगहा की है। मृतकों की पहचान जितेंद्र यादव की पत्नी सरिता कुमारी, उसका 13 साल का बेटा प्रिंस कुमार और 10 साल की बेटी प्रिया कुमारी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर शनिवार की रात झगड़ा हुआ था।


जिसके बाद सरिता कुमारी ने दोनों बच्चो के गले मे फंदा डालकर उनकी हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है। वारदात के बाद महिला का पति जितेंद्र फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी सुमित कुमार घटनास्थल पहुंचे और पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है। 


एफएसएल की टीम ने साक्ष्य को इकट्ठा किया है। महिला ने बच्चों की हत्या करने का बाद खुदकुशी की है या उसके पति ने ही तीनों को मौत के घाट उतार दिया है, फिलहाल इसपर संस्पेंश बरकरार है। फरार पति के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता