ब्रेकिंग
पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?

बिहार: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने जवान के सीने में उतार दी गोली

CHHAPRA: बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां एक कुख्यात अपराधी को

बिहार: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने जवान के सीने में उतार दी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक जवान के सीने गोली लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी गिरोह के सदस्य की वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं, इसके बाद पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। घटना गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव की है।


बताया जा रहा है कि सारण एसपी गौरव मंगला को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी के गिरोह के कुछ सदस्य मैकी गांव में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे हैं। इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी गड़खा थाना पहुंची, जहां टीम के द्वारा उस घर की घेराबंदी कर दी गई। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने छत से ही पुलिस टीम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसमें एसआईटी के जवान विकास कुमार को एक गोली जा लगी।


जिसके बाद घायल जवान की जान बचाने के लिए एसआईटी टीम को ऑपरेशन बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। घायल जवान विकास कुमार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल जवान का फिलहाल पटना में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


बता दें कि पुलिस की टीम हथियार तस्कर गिरोह के कुख्यात अपराधी राजेश को पकड़ने के लिए गई थी। राजेश जिले का कुख्यात अपराधी है,  जिसका संबंध अन्य जिलों के अपराधियों के साथ भी है।सारण में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए वह अन्य जिलों के अपराधियों के साथ गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव स्थित एक घर में पहुंचा था।