ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : हॉस्पिटल जा रहे डॉक्टर को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

SITAMADHI : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि अपराधी अब दिन और रात का इंतजार भी नहीं करते बल्कि दिनदहाड़े अपन

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : हॉस्पिटल जा रहे डॉक्टर को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि अपराधी अब दिन और रात का इंतजार भी नहीं करते बल्कि दिनदहाड़े अपने काले कारनामों को अंजाम दिए जाते हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार घायल कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में एक सरकारी डॉक्टर को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी कर दिया है। यह घटना सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल घायल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने इनके सिर में गोली मार दी है। 


बताया जा रहा है कि, डॉक्टर अपने घर से कार वाहन से शिवहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले थे इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर के सिर में गोली मार दी है। इस घटना को अंजाम देने के बाद नाकाबपोश बदमाश मौके से आसानी से फरार हो गए। इस जख्मी डॉक्टर का नाम जेड जावेद बताया जा रहा है। 


इधर, दिनदहाड़े डॉक्टर पर हुई गोलीबारी की घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। वहीं चिकित्सकों में भी इसको लेकर नाराजगी है। सीतामढ़ी आईएमए द्वारा चिकित्सक पर हुए हमले की निंदा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और डॉक्टर पर गोलीबारी की वारदात से दहशत कायम है फिलहाल डॉक्टर की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता