ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, पाल होटल के मालिक को बदमाशों ने मारी गोली

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अ

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, पाल होटल के मालिक को बदमाशों ने मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधियों ने गोलीबार की घटना को अंजाम दिया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आया है  जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिन- दहाड़े पाल होटल के मालिक को गोली मार दी है। 


दरअसल, गया में पाल गेस्ट हाउस के संचालक को अपराधियों ने गोली मारी है। पल्सर सवार अपराधियों ने  इस घटना को अंजाम दिया और मौके से  फरार हो गए। दोनों गोली जांघ के पास लगी है और घायल को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना रविवार के रात की है।  स्टेशन रोड में स्थित पाल गेस्ट हाउस के संचालक चंदन दुबे बोधगया से गया बाइक से लौट रहे थे। इसी क्रम में पहाड़पुर रोड नंबर 3 के पास अपराधियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो गोलियां उन्हें जांघ के पास लगते हुए निकल गई। दो गोली मारने के बाद पल्सर पर सवार होकर आए तीनों अपराधी मौके से भाग निकले। वहीं घटना की जानकारी के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है। 


मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती चंदन दुबे ने बताया कि एक जमीन के मामले का बोधगया में विवाद था। कुछ लोग रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जमीन को कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया था। इसे लेकर 112 पर डायल कर पुलिस से मदद भी मांगी थी। संभवत इसी विरोध को लेकर रेकी कर इस तरह की घटना को पल्सर सवार अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है। उसने बताया कि उसे जान से मारने की अपराधियों की मंशा थी, लेकिन संयोग से दोनों गोली जांघ में लगते हुए निकल गई। फिलहाल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस ने उसे भर्ती कराया गया है। 


इधर, इस मामले को लेकर मगध मेडिकल थानाध्यक्ष को घायल कारोबारी ने कुछ संदिग्ध के नाम भी बताए हैं, जिसमें रोशन यादव, आत्मा तिवारी, सुनील यादव का नाम शामिल है। पुलिस को बताया गया है कि इन्हीं से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी बताया है कि गोली चलाने वाले लोग कौन थे, वह देख नहीं पाया। 


इस संबंध में मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि, पाल गेस्ट हाउस के संचालक चंदन दुबे को अपराधियों पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई है. गोली उसके जांघ में लगते हुए निकल गई है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है और मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस मामले में जल्द ही संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना पहाड़पुर रोड नंबर 3 के पास घटित हुई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें