ब्रेकिंग
बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंचे CO को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश, बाल-बाल बची जान

PASCHIMI CHAMPARAN: बिहार में एक तरफ जहां शराब माफिया पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं तो दूसरी तरफ बालू माफिया के हौसले भी लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।बेखौफ बालू माफिया सरकारी

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंचे CO को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश, बाल-बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PASCHIMI CHAMPARAN: बिहार में एक तरफ जहां शराब माफिया पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं तो दूसरी तरफ बालू माफिया के हौसले भी लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।बेखौफ बालू माफिया सरकारी अधिकारियों की जान लेने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिमी चंपारण के मधुबनी स्थित देवीपुर में शुक्रवार को छापेमारी करने पहुंचे सीओ को बालू माफिया के लोगों ने ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की हालांकि सीओ की जान जाते-जाते बची।


जानकारी के मुताबिक, अवैध बालू खनन की सूचना मिलने के बाद सीओ नंदलाल राम छापेमारी करने के लिए देवीपुर गांव के पास पहुंचे थे। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का छापेमारी दल ने पीछा किया। जिसके बाद ट्रैक्टर के ड्राइवर ने सीओ की गाड़ी में ठोकर मारने की कोशिश की। जिसके बाद सीओ और अंचल गार्ड ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर डायल 112 की पुलिस टीम के पहुंचते ही ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।


सीओ के बयान पर बालू माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। उधर, अवैध बालू मंडी में भी शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक बालू माफिया ने प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए थे।