ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में विदेश से आये 17 जमातियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोरंटाइन से निकलते ही जेल भेजे गए

PATNA : बिहार में विदेश से आए जमातियों के खिलाफ पहली बार बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और मलेशिया से आए इन जमातियों को जेल भेज दिया गया है। विदेश से

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में विदेश से आए जमातियों के खिलाफ पहली बार बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और मलेशिया से आए इन जमातियों को जेल भेज दिया गया है। विदेश से टूरिस्ट वीजा लेकर पटना पहुंचे 17 जमातियों को दीघा और फुलवारीशरीफ से पकड़ा गया था। बाद में इन्हें कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोरंटाइन करके रखा गया लेकिन अब कोरंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद इन्हें बेउर जेल भेज दिया गया है। 


बिहार सरकार ने केंद्र सरकार के आदेश के मद्देनजर इन जमातियों को जेल भेजा है। इन सभी को सोमवार कि रात तकरीबन 9 बजे बेउर जेल लाया गया। जहां इन्हें एक अलग वार्ड में रखा गया है। रेंज आईजी संजय सिंह के मुताबिक जेल भेजे गए जमातियों का वीजा जून तक वैलिड है लेकिन उन्होंने नियमों की अनदेखी की है। टूरिस्ट वीजा लेकर आए इन विदेशी जमातियों ने बिहार आकर धार्मिक प्रचार किया जो वीजा के शर्तों का सीधा-सीधा उल्लंघन है। इन सब के खिलाफ इसी मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। 


17 विदेशी जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें से 10 दीघा थाने से पकड़े गए थे जबकि 7 फुलवारीशरीफ इलाके से। बिहार में पहली बार जमातियों को कुर्जी मस्जिद उस वक्त पकड़ा गया था तबलीगी जमात से जुड़े लोग हो और कोरोना संक्रमण को लेकर कोई जानकारी तक नहीं आई थी। बाद में 23 मार्च को फुलवारीशरीफ इलाके से 7 जमातियों को पकड़ा गया। इन सभी का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिनमे कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन वीजा शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें