ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बिहार: महावीरी झंडा के दौरान दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा

MOTIHARI: मोतिहारी में महावीरी झंडा खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी की इस घटना में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बंजरिया थाना

बिहार: महावीरी झंडा के दौरान दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में महावीरी झंडा खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी की इस घटना में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी गांव की है।


मृतक की पहचान अजगरी गांव निवासी कृष्णनंदन राम के 35 वर्षीय बटे राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार पेशे से शिक्षक था। बताया जा रहा है कि बीती रात सभी लोग गांव में झंडा खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के राजकुमार को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल राजकुमार को आनन-फानन मे परिजन अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि बीती रात झंडा खेलने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हुई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिनका इलाज चल रहा है।छानबीन चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।