ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर SSB का एक्शन, लाखों रुपए के ब्राउन सुगर के साथ दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो ब्राउन सुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से लाखों की नशीली दवाएं, सोना, चांदी और नकदी बरामद हुआ है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से लाखों रुपए के ब्राउन सुगर के साथ सोना और चांदी बरामद किया गया है। एसएसबी ने पूछताछ के बाद दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 260 ग्राम ब्राउन शुगर, 52,740 नेपाली रुपए, 42,190 भारतीय रुपए, 29 ग्राम सोना, 393 ग्राम चांदी और 7 मोबाइल फोन बरामद हुए। सोने की कीमत करीब 2.60 लाख और चांदी की कीमत करीब 35 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई गलगलिया थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला में की गई।


गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद सोनू के रूप में हुई है। दोनों मोहम्मद जुनैद के बेटे हैं और दरभंगिया टोला के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर नेपाल से भारत में तस्करी के लिए लाई गई थी। गलगलिया क्षेत्र को मादक पदार्थों की तस्करी का प्रमुख मार्ग माना जाता है।


एसपी सागर कुमार के निर्देश पर यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। कार्रवाई का नेतृत्व गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार और एसएसबी की टीम ने किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में शामिल हैं। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता