ब्रेकिंग
कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत‘हद में रहकर बोलिए.. नहीं तो पूरी जन्म कुंडली खोल देंगे’, प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेतायापप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगेकहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत‘हद में रहकर बोलिए.. नहीं तो पूरी जन्म कुंडली खोल देंगे’, प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेतायापप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगे

बिहार: खेत से घर लौट रहे शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैक्स अध्यक्ष पर गोली मारने का आरोप

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां आपसी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक शख्स को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल शख्स को आनन फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर

बिहार: खेत से घर लौट रहे शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैक्स अध्यक्ष पर गोली मारने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां आपसी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक शख्स को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल शख्स को आनन फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव की है।


घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड संख्या एक निवासी मनोहर प्रसाद सिंह के 43 वर्षीय बेटे रजनीश कुमार उर्फ अन्नू सिंह के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय रजनीश कुमार बुधवार की रात 10 बजे अपने खेत में पटवन कर घर लौट रहा था, तभी आमगाछी के पास पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार अपने तीन साथियों के साथ सड़क पर खड़ा था और रजनीश को रुकने के लिए कहा और फिर फायरिंग कर दी इस फायरिंग में एक गोली रजनीश कुमार के जांघ में लगी है जिससे वह घायल हो गया है। 


घायल रजनीश ने पैक्स अध्यक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बाइक सवार घायल रजनीश कुमार किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा और अपने गांव पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रजनीश ने बताया कि पहले भी उसके साथ मामूली बात को लेकर दो बार मारपीट की गई थी और इस बार गोली मारी गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता