ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

बिहार के रंगीन मिजाज प्रिंसिपल पर गिरी गाज: DM ने ले लिया बड़ा एक्शन, शराब पीकर नर्सिंग स्टाफ से कराता था मसाज; पीड़ितों ने CM से लगाई थी गुहार

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में शराब पीकर नर्सिंग स्टाफ से मसाज कराने वाले प्रभारी प्रिंसिपल के खिलाफ आखिरकार एक्शन हो ही गया। मीडिया में खबर आने के बाद डीएम दिनेश कुमार ने बड

बिहार के रंगीन मिजाज प्रिंसिपल पर गिरी गाज: DM ने ले लिया बड़ा एक्शन, शराब पीकर नर्सिंग स्टाफ से कराता था मसाज; पीड़ितों ने CM से लगाई थी गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में शराब पीकर नर्सिंग स्टाफ से मसाज कराने वाले प्रभारी प्रिंसिपल के खिलाफ आखिरकार एक्शन हो ही गया। मीडिया में खबर आने के बाद डीएम दिनेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभारी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है। नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के नर्सिंग स्टाफ ने सीएम नीतीश और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी।


दरअसल, बेतिया स्थित जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के नर्सिंग स्टाफ ने प्रिंसिपल के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप है कि संस्थान का प्रिंसिपल न सिर्फ दफ्तर में शराब पीता है बल्कि शराब के नशे में स्टाफ को मसाज करने को कहता है। शराब प्रचार्य की करतूत से परेशान नर्सिंग स्टाफ ने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से गुहार लगाई थी।


मुख्यमंत्री और मंत्री को लिखे पत्र में नर्सिंग स्टाफ ने आरोप लगाया है कि प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल शराब पीकर कार्यालय में उनसे मसाज कराता है। जिले के अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी भेजी है लेकिन उसके खिलाफ अबतक कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। थक हारकर उन्होने सीएम नीतीश कुमार से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर दी थी।


मीडिया में खबर आने के बाद आखिरकार आरोपी प्राचार्य के खिलाफ एक्शन हो गया है। डीएम दिनेश कुमार ने आरोपी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है और सख्त कार्रवाई की बात कही है। डीएम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट.. संतोष कुमार