ब्रेकिंग
छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, थानेदार और CO से जवाब-तलब, वेतन भी रोका गया✦मधुबनी में दुर्गा पूजा कमिटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप, डीजे और बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल✦ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, थानेदार और CO से जवाब-तलब, वेतन भी रोका गया✦मधुबनी में दुर्गा पूजा कमिटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप, डीजे और बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल✦ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स

ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इंटरव्यू में अपनी कमाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि YouTube और सोशल मीडिया से इतना कमा लिया है कि अब पूरी जिंदगी काम करने की जरूरत नहीं है। CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के आरोपों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

दिल्ली न्यूज
CJP प्रोटेस्ट के फॉरेन फंडिंग पर भी दिया जवाब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। इस बार उन्होंने अपनी कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ध्रुव राठी ने बताया है कि YouTube और सोशल मीडिया से उन्होंने इतना पैसा कमा लिया है कि अब उन्हें पूरी जिंदगी काम करने की जरूरत नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी कमाई के साथ-साथ CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के आरोपों पर भी जवाब दिया।


YouTube और सोशल मीडिया से होती है बंपर कमाई

‘दि रेड माइक’ को दिए इंटरव्यू में ध्रुव राठी ने कहा कि वह YouTube और सोशल मीडिया से इतनी कमाई कर चुके हैं कि अब अपनी जिंदगी आराम से बिता सकते हैं। उनके मुताबिक, उनके पास इतना पैसा है कि वह दुनिया घूम सकते हैं और लगातार यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी कुल कमाई या संपत्ति का कोई सटीक आंकड़ा नहीं बताया।


विदेशी फंडिंग के आरोपों पर क्या बोले ध्रुव राठी?

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान ध्रुव राठी से CJP प्रोटेस्ट में कथित विदेशी फंडिंग को लेकर सवाल पूछा गया था। आरोपों में उन्हें भी एक अहम चेहरा बताया गया। इस पर ध्रुव राठी ने किसी भी तरह की साजिश या विदेशी फंडिंग से जुड़े होने से इनकार किया।


उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें कौन फंड करेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी टिप्पणी की और विदेशी फंडिंग के आरोपों पर सवाल खड़े किए।


नागरिकता को लेकर भी दी थी सफाई

इससे पहले ध्रुव राठी अपनी नागरिकता को लेकर भी चर्चा में आए थे। 10 अक्टूबर की सुबह उन्हें उनके घर से हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी नागरिकता को लेकर कई तरह के दावे किए गए। रिहाई के बाद ध्रुव राठी ने अपना भारतीय पासपोर्ट दिखाते हुए कहा था कि वह भारतीय थे, हैं और रहेंगे। 


वही ताजा जानकारी के अनुसार यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में फिर समन भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उनके गुरुग्राम स्थित पते पर समन भेजने को कहा है। बता दें कि ध्रुव राठी पर मानहानि, धार्मिक टिप्पणी और दूसरे मामलों में भी आरोप दर्ज हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। 



टैग्स