ब्रेकिंग
पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦9 साल बाद मिला न्याय: पत्नी की हत्या के मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर भी दोषी करार✦बोलेरो में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा✦प्रेमिका के पति और जीजा ने किया मैनेजर का अपहरण! मोतिहारी से 4 घंटे में बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦9 साल बाद मिला न्याय: पत्नी की हत्या के मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर भी दोषी करार✦बोलेरो में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा✦प्रेमिका के पति और जीजा ने किया मैनेजर का अपहरण! मोतिहारी से 4 घंटे में बरामद

बोलेरो में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गांजा 42 अलग-अलग पैकेट में छिपाकर ले जाया जा रहा था। मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया...

बोलेरो में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में नोखा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 44 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजा 42 अलग-अलग पैकेट में रखा हुआ था और इसे बोलेरो से ले जाया जा रहा था.


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के महापुर निवासी सुनील भारती और अजीत भारती के रूप में हुई है. दोनों को पुलिस ने बिक्रमगंज-सासाराम रोड पर खरारी पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा.


एसडीपीओ संजीव कुमार के अनुसार, पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ी सूचना मिली थी. इसके बाद बिक्रमगंज-सासाराम रोड पर खरारी पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई. इसी दौरान पुलिस ने एक बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली.


तलाशी के दौरान बोलेरो के अंदर से 42 पैकेट बरामद किए गए. जब इन पैकेटों की जांच की गई तो उनमें गांजा मिला. पुलिस के अनुसार, सभी पैकेटों में कुल 44 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ.


गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने बोलेरो में सवार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों की पहचान सुनील भारती और अजीत भारती के रूप में हुई. दोनों सगे भाई हैं और नोखा के महापुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं.


पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था. तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.