ब्रेकिंग
बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, थानेदार और CO से जवाब-तलब, वेतन भी रोका गया✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, थानेदार और CO से जवाब-तलब, वेतन भी रोका गया

राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, थानेदार और CO से जवाब-तलब, वेतन भी रोका गया

वैशाली के राघोपुर स्थित रामपुर गांव में नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद डीएम वर्षा सिंह ने कार्रवाई की है। स्थानीय थानेदार और अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।

बिहार न्यूज
डीएम वर्षा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गांव में हुए नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। हादसे में 13 लोगों की मौत और 7 लोगों को सुरक्षित बचाए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में स्थानीय थानेदार और अंचलाधिकारी (CO) से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही, अगले आदेश तक उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।


डीएम वर्षा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हादसे और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी जानकारी दी। हादसा मंगलवार 13 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे रामपुर गांव के पास हुआ था। बताया गया कि दो परिवारों के 21 लोग भोज खाने के लिए नाव से करीब 100 मीटर की दूरी तय कर रहे थे। इसी दौरान नाव बीच पानी में डूब गई।


निजी नाव से परिचालन की बात, जांच के निर्देश

डीएम के अनुसार, हादसे में इस्तेमाल की गई नाव निजी थी और रात के अंधेरे में उसका परिचालन किया जा रहा था। उन्होंने इसे गैरकानूनी बताते हुए मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही।


वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान नावों का परिचालन किया जा रहा था। ऐसे में हादसे के बाद नाव की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इन पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


मृतकों के परिजनों को मुआवजा

प्रशासन की ओर से मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल सहायता देने और प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री की ओर से घोषित सहायता राशि को लेकर भी जानकारी दी गई।


हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अब सबकी नजर जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।