ब्रेकिंग
मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा

होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद एक मालवाहक जहाज के डूबने की खबर है। ईरान की IRGC नौसेना के मुताबिक, जहाज में आग लग गई थी। जहाज पर लदे 2500 कंटेनरों के समुद्र में समाने की बात कही जा रही है।

दिल्ली न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बड़े समुद्री हादसे की खबर सामने आई है। यहां 2500 कंटेनरों से लदे एक मालवाहक जहाज के डूबने की जानकारी दी गई है।


ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी IRGC की नौसेना के मुताबिक, जहाज समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया था। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई और जहाज समुद्र में डूब गया। हालांकि, घटना की परिस्थितियों और जहाज को हुए नुकसान को लेकर अभी कई सवाल बने हुए हैं।


ईरान के सरकारी टेलीविजन ने IRGC के बयान के हवाले से बताया कि यह घटना बुधवार सुबह हुई। जहाज मध्य पूर्व से एशिया की ओर माल लेकर जा रहा था। ईरान का दावा है कि जहाज समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए जा रहे हैं। इनमें जहाज से धुआं उठता और समुद्र में कंटेनर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।


हालांकि, जहाज के डूबने की परिस्थितियों को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आई हैं। जहाज किस देश का था, उस पर किस तरह का सामान लदा था और हादसे में कितना नुकसान हुआ, इन सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। शुरुआती खबरों में 2500 कंटेनरों के समुद्र में समाने का दावा किया गया है, लेकिन कंटेनरों की स्थिति और नुकसान का पूरा ब्योरा स्पष्ट नहीं है।


स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। इस रास्ते से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होती है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई या समुद्री हादसे से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।


फिलहाल इस घटना को लेकर कई अहम जानकारियों का इंतजार है। जहाज को नुकसान कैसे पहुंचा, कंटेनरों में क्या सामान था और समुद्री यातायात पर इसका कितना असर पड़ेगा, इन सवालों के जवाब आने बाकी हैं।


टैग्स